व्यायाम और योग :-दोनों ही शब्द मनुष्य की जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देते हैं जो मनुष्य इन दोनों ही क्रिया को अपने जीवन में अपनाकर चलता है वह मनुष्य शारीरिक और मानसिक शांति प्रदान करता है और इसके साथ-साथ अपने जीवन में बहुत कुछ उपलब्धि हासिल करता है
1. नियमित तौर पर जो मनुष्य अपने जीवन में व्यायाम जैसी क्रिया को अपना लेता है वह अपने जीवन काल में सभी प्रकार की शारीरिक परेशानियां अर्थात शारीरिक बीमारियां काम कर लेता है
2. व्यायाम का महत्व होता है शरीर को लचीलापन, फुर्तीला, शक्ति वर्धक तथा स्क्रीय बनाकर रखना
3. व्यायाम करने से मनुष्य के शरीर में किसी प्रकार का कोई भी फेट ऐक्स्ट्रा नहीं होती है जिससे मनुष्य का बॉडी स्ट्रक्चर बहुत ही सुंदर दिखता है
4. जो मनुष्य नियमित तरीके से व्यायाम करता है उससे उसके हृदय व फेफड़े मजबूत होते हैं।
5. शरीर में ऊर्जा और स्टेमिना बढ़ाती है तथा भविष्य में बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है और मनुष्य मजबूत बनता है
6. योग करने से मनुष्य को मानसिक शांति प्रदान होती है तथा शरीर का रक्तचाप सुचारू बना रहता है