अलग-अलग राज्यों में बिजली (विद्युत) कनेक्शन लेना है तो बिजली विभाग कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ मांगता है। ये दस्तावेज़ राज्य या बिजली बोर्ड (जैसे JVVNL, AVVNL, JDVNL, आदि) के हिसाब से थोड़े बदल सकते हैं, लेकिन सामान्य तौर पर लगभग सब जगह ये Documents लगते हैं:-
घरेलू बिजली कनेक्शनका मतलब होता है कनेक्शन को किसी भी घरेलू गतिविधि में काम में लेना इसमें विद्युत भार को किलो वाट में दर्शाया जाता है
जयपुर विद्युत वितरण निगम मेंं आवेदनकर्ता नए घरेलू श्रेणी कनेक्शन हेतु आवेदन करता है तो आवेदन कर्ता को नए Domestic (घरेलू ) कनेक्शन हेतु निम्नलिखित दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करनेेेेेेेे होते है:-
1.आवेदन फॉर्म (Application Form) :-आवेदन फार्म को आवेदन करता द्वारा जहां पर कनेक्शन लेना है वहां के अनुसार आवेदन पत्र को पूर्णतया भरकर प्रस्तुत करना होगा।
2. सेल्फ सर्टिफिकेशन फॉर्म प्रथम या द्वितीय (Self Certification):-
- Self Certification Form I :- अगर आवेदन करता सिंगल फेस कनेक्शन हेतु आवेदन करता है तो उसे सेल्फ सर्टिफिकेशन फॉर्म नंबर फर्स्ट देना होता है
- Self Certification Form II :- अगर आवेदन करता थ्रीफेस कनेक्शन हेतु आवेदन करता है तो उसे सेल्फ सर्टिफिकेशन फॉर्म सेकंड देना होता है
3. मकान और प्लॉट का स्वामित्व/कब्जे का प्रमाण के डॉक्युमेंट्स :- आवेदित स्थल की रजिस्ट्री या प्लॉट का पट्टा, अगर इंडस्ट्रीज एरिया (RIICO) में कनेक्शन हेतु आवेदन करता है तो उसे रिको द्वारा प्राप्त रिको लीज डिड की फोटोकॉपी लगानी होगी
4. आइडेंटिफिकेशन प्रूफ :-(आधार कार्ड,वोटर आईडी,पैन कार्ड, पासपोर्ट,ड्राइविंग लाइसेंस) कोई भी दस्तावेज जिसमें आपका फोटो एवं एड्रेस दोनों दर्शाते हैं
5. बैंक डिटेल:- पासबुक के प्रथम पेज की कापी, कैंसिल चैक, बैंक स्टेटमेंट की कापी इनमें से कोई भी कोई भी एक प्रस्तुत करना होगा
6. विद्युत बिल की कॉपी :- अपने निकटतम पड़ोसी के विद्युत बिल की कापी साथ में प्रस्तुत करना है
7. मकान या दुकान /परिसर की फोटो उपलब्ध हो तो लगा देना चाहिए

8. किराएदार:- आवेदन कर्ता को किराएदार और मालिक का किरायानामा प्रस्तुत करना होगा ।
9. क्षतिपूर्ति बंधपत्र :-अगर आपकी किराएदार की श्रेणी का घरेलू कनेक्शन ले रहे हैं तो आपको ₹500/ का क्षतिपूर्ति बंधपत्र (Indemnitybond)(Notarize)आवेदन करता द्वारा हस्ताक्षर करके प्रस्तुत करना होगा
10. अनुबंध पत्र :- 100/-सो रुपए का शपथ पत्र (Notarize) अनुबंध पत्र के रूप में मकान मालिक द्वारा हस्ताक्षर कर प्रस्तुत करना होगा