मध्यम श्रेणी  इन्डस्ट्रियल(MIP HT New Electricity Connection)

MIP HT विद्युत कनेक्शन का मतलब होता है विद्युत कनेक्शन को किसी भी मध्यम श्रेणी  इन्डस्ट्रियल गतिविधि में काम में लेना इसमें विद्युत भार को एचपी में दर्शाया जाता है

आवेदनकर्ता MIP HT New Electricity Connection हेतु आवेदन करता है तो आवेदन कर्ता को नए विद्युत कनेक्शन हेतु निम्नलिखित दस्तावेज कार्यालय में ज़रूर प्रस्तुत करने  होते है:-

आवेदनकर्ता का नए कनेक्शन का भार 150 HP तक तथा CD 125 केवीए तक होने पर कनेक्शन को  MIP HT श्रेणी में आवेदन करना चाहिए

1.आवेदन फॉर्म (Application Form) :-आवेदन फार्म को आवेदन कर्ता द्वारा जहां पर कनेक्शन लेना है  वहां के अनुसार सभी कालम पूरे भरकर प्रस्तुत करना होगा।

2. सेल्फ सर्टिफिकेशन फॉर्म प्रथम या द्वितीय (Self Certification) :- आवेदन कर्ता को आवेदन हेतु सेल्फ सर्टिफिकेशन फॉर्म सेकंड देना होता है

3. मकान और प्लॉट का स्वामित्व/कब्जे का प्रमाण के डॉक्युमेंट्स :- आवेदित स्थल की रजिस्ट्री या प्लॉट का पट्टा, अगर इंडस्ट्रीज एरिया (RIICO) में कनेक्शन हेतु आवेदन करता है तो उसे रिको द्वारा प्राप्त  रिको लीज डिड की फोटोकॉपी लगानी होगी

4.   आइडेंटिफिकेशन प्रूफ :-(आधार कार्ड,वोटर आईडी,पैन कार्ड, पासपोर्ट,ड्राइविंग लाइसेंस) कोई भी दस्तावेज जिसमें आपका फोटो एवं एड्रेस दोनों दर्शाते हैं 

5.     बैंक डिटेल:- पासबुक के प्रथम पेज की कापी, कैंसिल चैक, बैंक स्टेटमेंट की कापी इनमें से कोई भी कोई भी एक प्रस्तुत करना होगा।

6. विद्युत बिल की कॉपी :- अपने निकटतम पड़ोसी के विद्युत बिल की कापी साथ में प्रस्तुत करना है 

7. BRN/ SAN CERTIFICATE:- आवेदन कर्ता को बिजनेस रजिस्ट्रेशन नंबर या संस्था आधार नंबर का प्रमाण पत्र लगाना होगा इंडस्ट्रियल कनेक्शन हेतु आपको एक्टिविटी और मेजर एक्टिविटी इंडस्ट्रियल दिखानी चाहिए 

8. मकान या दुकान /परिसर की फोटो उपलब्ध हो तो लगा देना चाहिए

9. शपथ पत्र (Blank Samp Paper ) 100/-सो रुपए का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।

10. किराएदार:- आवेदन कर्ता को किराएदार और मालिक का किरायानामा प्रस्तुत करना होगा ।

11. किराएदार:- अगर आप किराएदार की श्रेणी का इन्डस्ट्रियल गतिविधि कनेक्शन ले रहे हैं तो आपको ₹500/ का क्षतिपूर्ति बंधपत्र (Indemnitybond) (Notarize) आवेदन कर्ता द्वारा हस्ताक्षर करके प्रस्तुत करना होगा।

12. किराएदार :- अगर आप  किराएदार की श्रेणी का इन्डस्ट्रियल गतिविधि कनेक्शन ले रहे हैं तो आपको 100/-सो रुपए का शपथ पत्र (Notarize)अनुबंध पत्र के रूप में मकान मालिक द्वारा हस्ताक्षर कर प्रस्तुत करना होगा।

13. PAN Card:- आवेदन कर्ता अपने नाम से कनेक्शन ले रहा है तो  स्वयं  का पैन कार्ड  का तथा फॉर्म के नाम से कनेक्शन ले रहा है तो फर्म का पैन कार्ड लगाना चाहिए

फर्म संबंधी दस्तावेज MIP HT New Electricity Connection

अगर आप फर्म के नाम से कनेक्शन ले रहे हैं तो आपको फर्म के निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:-
  •  प्रोपराइटर फर्म:- अगर आपकी  फर्म  प्रोपराइटर फर्म है तो आपको सिर्फ बिजनेस आधार नंबर (BRN) में या संस्थाआधार(SAN) में प्रोपराइटरशिप लिखवाना होगा
  • पार्टनरशिप फर्म:- अगर आपकी फर्म पार्टनरशिप फर्म है तो आपको पार्टनरशिप डीड प्रस्तुत करनी होगी तथा आवेदन फार्म तथा सभी दस्तावेजों पर सभी पार्टनर के हस्ताक्षर करवाने होंगे अन्यथा आपको सभी पार्टनर द्वारा किसी एक पार्टनर को कनेक्शन हेतु आवेदन के लिए सहमति पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • प्राइवेट लिमिटेड या लिमिटेड:- अगर आपकी फर्म प्राइवेट लिमिटेड या लिमिटेड है तो आपको फर्म का मेमोरेंडम प्रस्तुत करना होगा तथा वर्तमान में मौजूद डायरेक्टर को दर्शान हेतु (ROC Letter) की कॉपी प्रस्तुत करनी होगी एवं आवेदन फार्म पर और सभी दस्तावेजों पर या तो सभी डायरेक्टर के साइन करवाने होंगे अन्यथा किसी एक डायरेक्टर को आवेदन करने के लिए सभी डायरेक्टर द्वारा सहमति पत्र प्रस्तुत करना होगा। 

डिमांड जमा करवाने के पश्चात निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा 

15. केबल आपके द्वारा डाली जा रही है तो आपको केबल कार्यालय द्वारा टेस्टिंग करवा कर  उसकी टेस्टिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा।

16. इससे आपको HT एग्रीमेंट भी प्रस्तुत करना होगा ।

17.  इसमें आपको इलेक्ट्रिक इंस्पेक्टर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top