Electricity Connection For Electric Vehicle Charging

आधुनिक युग में इलेक्ट्रिक वाहनों का अत्यधिक बोलबाला हो गया है अधिकांश व्यक्तियों के पास में अपने वाहन को चार्ज करने हेतु पर्याप्त स्थान नहीं होता है तथा कुछ लोगों के पास पर्याप्त समय भी नहीं होता है इन सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन बनने लग गए हैं इस स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने हेतु लिया जाने वाला कनेक्शन को EV  श्रेणी में लिया जाता है

Electricity Connection For Electric Vehicle Charging :-  अगर उपभोक्ता  अपना विद्युत कनेक्शन उपरोक्त श्रेणी में चाहता है तो उसे कार्यालय में निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं:-

1.  Application Form :- उपभोक्ता को आवेदन फार्म में जहां पर वह कनेक्शन  लगना है वहां का पूर्ण पता डॉक्यूमेंट के अनुसार तथा अपने कनेक्शन का भार वह संपूर्ण जानकारी आवेदन फार्म में पूरी तरह से भरकर कार्यालय में फॉर्म सबमिट करना होता है।

2. Self Attestation Form :- यह फॉर्म दो प्रकार के होते हैं 

  • Form No I :- अगर आवेदन करता अपने भार  को सिंगल फेस(Single Phase) 1 किलोवाट से बढ़कर 5 किलोवाट तक  मांग रहा होता है तो उसे आवेदन फॉर्म नंबर फर्स्ट देना होता है।
  • Form No II :- अगर आवेदन करता अपने भार को  थी़  (Three Phase) 1 किलो वाट से बढ़कर 5 किलोवाट या उससे अधिक भार सन वृद्धि की मांग कर रहा होता है तो उसे आवेदन फॉर्म नंबर द्वितीय देना होता है।

3.  Identification:- अपना पहचान पत्र आधार कार्ड कि स्वयं के द्वारा सत्यापित प्रतिलिपि।

4.   Property Document:- उपभोक्ता को जहां पर विद्युत कनेक्शन लगना  होता है वहां के मालिकाना हक के दस्तावेज जैसे रजिस्ट्री, जेडीए पट्टा,  तथा अगर आप औद्योगिक  क्षेत्र में है तो रीको (R I I C O) के द्वारा दी हुई लीज डिड  आदि दस्तावेज की सत्यापित प्रतिलिपि प्रस्तुत करनी होती हैं।

5. BRN /SAN Certificate:- Business Registration No (BRN) or Sanstha Adhar No(SAN) :- जिसमें उपभोक्ता के आवेदन पत्र के अनुसार अपने परिसर में किस प्रकार का कार्य करेगा तथा उसकी फर्म का प्रकार कौनसा है यह दर्शाया होता है

6.  PAN Card Copy :- आवेदन कर्ता को अपना/ फर्म का  पेन कार्ड की प्रतिलिपि प्रस्तुत करना होगा 

7.  Bank Details Document:- आवेदन कर्ता अपनी बैंक डिटेल जैसे पासबुक की प्रथम पेज की कापी, कन्सिल चैक तथा बैंक ईसटेटमेट आदि कोई भी एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होता है।

8. शपथ पत्र:- आवेदन कर्ता को अपने कनेक्शन की पत्रावली में 100/-का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होता है

9. Firm Document:- आपको आपकी फर्म के निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं:- 

अगर आपकी फर्म पार्टनरशिप है तो आपको पार्टनरशिप डिड लगाना होगा तथा वर्तमान में मौजूद सभी पार्टनर की सहमती फर्म के लेटर हेड या शपथ पत्र द्वारा प्रस्तुत करना होगा।

अगर आपकी फर्म प्राइवेट लिमिटेड और लिमिटेड है तो आपको मेंमोरडम लगाना होगा तथा वर्तमान में मौजूद सभी डायरेक्टर मेंमोरडम के अनुसार है तो उनकी सहमती फर्म के लेटर हेड या शपथ पत्र द्वारा प्रस्तुत करना होगा।

अगर आपकी फर्म के डायरेक्टर मेंमोरडम के अनुसार नहीं है तो आपको वर्तमान में मौजूद सभी डायरेक्टर की लिस्ट ROC लेटर के अनुसार प्रस्तुत कर उनकी सहमति दर्शनी होगी।

अगर आपकी फर्म जीएसटी है तो आपको जीएसटी नम्बर का भी सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होता है

10.  किराएदार:-अगर आप किराएदार हैं तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:-

किरायानामा:- आवेदन कर्ता को किराएदार और मालिक के मध्य बना हुआ किरायानामा प्रस्तुत करना होगा ।

क्षतिपूर्ति बंधपत्र :-अगर  किराएदार की श्रेणी का कनेक्शन ले रहे हैं तो आपको ₹500/ का क्षतिपूर्ति बंधपत्र (Indemnity bond)(Notarize)आवेदन करता द्वारा हस्ताक्षर करके प्रस्तुत करना होगा

अनुबंध पत्र :- 100/-सो रुपए का शपथ पत्र (Notarize) अनुबंध पत्र के रूप में मकान मालिक द्वारा हस्ताक्षर कर प्रस्तुत करना होगा

Note :- उपरोक्त जानकारी के आधार पर किसी भी कार्यालय में कोई भी प्रकार  का दावा नहीं किया जाए आपको दी गई जानकारी के अलावा अलग-अलग कार्यालय द्वारा किसी भी प्रकार के अलग दस्तावेज मांगे जाते हैं तो उसे आवेदन कर्ता को प्रस्तुत करना होगा उपरोक्त जानकारी केवल आपके मार्गदर्शन हेतु हैं। 

अगर आपके पास मोबाइल या कंप्यूटर है तो आप बिजली मित्र की सहायता से इसको ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं तथा साथ में ऊपर लिखे हुए दस्तावेज भी आपको अपलोड करने होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top