Category Change of Electricity Connection 

अर्थ :- उपभोक्ता के परिसर में चल रहे विद्युत कनेक्शन को किसी एक श्रेणी से दूसरे श्रेणी में परिवर्तन करवाना जैसे:- घरेलू श्रेणी कनेक्शन को अघरेलू श्रेणी कनेक्शन में  तथा लघु उद्योग श्रेणी कनेक्शन को बृहद उद्योग श्रेणी विद्युत कनेक्शन में परिवर्तन करवाना श्रेणी परिवर्तन Category Change कहलाता है।

Category Change of Electricity Connection  

अगर कोई उपभोक्ता अपने विद्युत कनेक्शन का श्रेणी परिवर्तन करवाना चाहता है तो उसे कार्यालय में निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं:-

1.  Application Form :- उपभोक्ता को अपने पुराने कनेक्शन को जिस श्रेणी में परिवर्तन करवाना चाहते हैं तथा पुराने कनेक्शन में जो भार है उसके अनुसार सभी प्रकार की जानकारी आवेदन फार्म में पूरी तरह से भरकर कार्यालय में फॉर्म सबमिट करना होता है।

2. Self Attestation Form :- यह फॉर्म दो प्रकार के होते हैं

Form No I :- अगर आवेदन करता अपने भार को सिंगल फेस(Single Phase) 1 किलोवाट से 5 किलोवाट में मांग रहा होता है तो उसे आवेदन फॉर्म नंबर फर्स्ट देना होता है।

Form No II :- अगर आवेदन करता अपने भार को थी़ (Three Phase) 5 किलोवाट या उससे अधिक भार वृद्धि की मांग कर रहा होता है तो उसे आवेदन फॉर्म नंबर द्वितीय देना होता है।

3.  Identification:- जैसे:- घरेलू श्रेणी कनेक्शन को अघरेलू श्रेणी कनेक्शन में  तथा लघु उद्योग श्रेणी कनेक्शन को बृहद उद्योग श्रेणी विद्युत कनेक्शन में परिवर्तन करवाना श्रेणी परिवर्तन Category Change कहलाता है। तो उसे कार्यालय में
अपना पहचान पत्र आधार कार्ड कि स्वयं के द्वारा सत्यापित प्रतिलिपि  प्रस्तुत करने होते हैं

4.  Bill Copy :- आवेदन कर्ता को अपने कनेक्शन के बिजली बिल कि प्रतिलिपि भी साथ में प्रस्तुत करना होगा।

5.  Property Document:- अगर आपको कनेक्शन बहुत पुराना है जिसमें पहले आपके द्वारा अपनी संपत्ति की दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए थे तो उनको सत्यापित करवाने हेतु उनकी प्रतिलिपि प्रस्तुत करना होता है।

6. BRN /SAN Certificate:- Business Registration No (BRN) or Sanstha Adhar No(SAN) :- जिसमें उपभोक्ता के आवेदन पत्र के अनुसार अपने परिसर में किस प्रकार का कार्य करेगा तथा उसकी फर्म का प्रकार कौनसा है यह दर्शाया होता है 

अगर आपने अपने संस्था आधार या बिजनेस रजिस्ट्रेशन नंबर में आवेदन की श्रेणी पहले कमर्शियल एक्टिविटी दिखा रखी है और आप उसे अघरेलू से इंडस्ट्रियल कनेक्शन में परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आप संस्था आधार या बिजनेस रजिस्ट्रेशन नंबर में एक्टिविटी कॉमर्शियल के स्थान पर इंडस्ट्रियल चेंज करवा दें 

7.  PAN Card Copy :- आवेदन कर्ता को अपने कनेक्शन का भार वृद्धि हेतु पेनकार्ड की प्रतिलिपि प्रस्तुत करना होगा 

8. Bank Details :- आपको अपने कनेक्शन में बैंक डिटेल के रूप मेसिल चेक या बैंक पासबुक की प्रथम पेज की कापी संलग्न कर सकते हैं।

9.  शपथ पत्र:- आवेदन कर्ता को अपने कनेक्शन की पत्रावली में 100/-का शपथ पत्र blank प्रस्तुत करना होता है।

10. शपथ पत्र:- आवेदन कर्ता को अपने कनेक्शन की पत्रावली में 100/-का शपथ पत्र में यह प्रस्तुत करना होता है कि अगर मेरा विद्युत श्रेणी परिवर्तन होने के पश्चात अगर कोई पुरानी श्रेणी का बकाया निकलता है तो उसे मैं भविष्य में जमा करवाने हेतु बाध्य रहूंगा यह प्रस्तुत करना होता है।

11. Firm Document:- आपको आपकी फर्म के निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं:- 

  • अगर आपकी फर्म पार्टनरशिप है तो आपको पार्टनरशिप डिड लगाना होगा तथा वर्तमान में मौजूद सभी पार्टनर की सहमती फर्म के लेटर हेड या शपथ पत्र द्वारा प्रस्तुत करना होगा।
  • अगर आपकी फर्म प्राइवेट लिमिटेड और लिमिटेड है तो आपको मेंमोरडम लगाना होगा तथा वर्तमान में मौजूद सभी डायरेक्टर मेंमोरडम के अनुसार है तो उनकी सहमती फर्म के लेटर हेड या शपथ पत्र द्वारा प्रस्तुत करना होगा।
  • अगर आपकी फर्म के डायरेक्टर मेंमोरडम के अनुसार नहीं है तो आपको वर्तमान में मौजूद सभी डायरेक्टर की लिस्ट ROC लेटर के अनुसार प्रस्तुत कर उनकी सहमति दर्शनी होगी।
  • अगर आपकी फर्म जीएसटी है तो आपको जीएसटी नम्बर का भी सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होता है

12.  किराएदार:-अगर आप किराएदार हैं तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:-

किरायानामा:- आवेदन करता और प्रॉपर्टी के मालिक के मध्य बना हुआ  पुराना किरायानामा में  अवधि खत्म हो गई है तो उसे नया किरायानामा  प्रस्तुत करना होता है।

Note :- उपरोक्त जानकारी के आधार पर किसी भी कार्यालय में कोई भी प्रकार  का दावा नहीं किया जाए आपको दी गई जानकारी के अलावा अलग-अलग कार्यालय द्वारा किसी भी प्रकार के अलग दस्तावेज मांगे जाते हैं तो उसे आवेदन कर्ता को प्रस्तुत करना होगा उपरोक्त जानकारी केवल आपके मार्गदर्शन हेतु हैं। 

अगर आपके पास मोबाइल या कंप्यूटर है तो आप बिजली मित्र की सहायता से इसको ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं तथा साथ में ऊपर लिखे हुए दस्तावेज भी आपको अपलोड करने होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top