Public Health Department (PHED) Electricity Connection

पब्लिक स्वास्थ्य अभियंत्रिक विद्युत कनेक्शन

पब्लिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग यह एक सरकारी तंत्र है तथा यह जनता की सेवा के लिए  कार्य करता है इसमें होने वाले कार्य जैसे पानी की सप्लाई हेतु वाटर पॉइंट बनवाना बड़ी  टंकियां में पानी पहुंचाना और स्टोर किए हुए पानी को जनता तक पहुंचाना इस प्रकार की अनेकों कार्य हेतु विभाग को विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता होती है

इस प्रकार के सभी कार्य पूर्ण करने हेतु जो विद्युत कनेक्शन के लिए विद्युत विभाग में आवेदन किए जाते हैं  उसे पीएचडी  श्रेणी में विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन करना चाहिए। अगर उपभोक्ता  अपना विद्युत कनेक्शन उपरोक्त श्रेणी में चाहता है तो उसे कार्यालय में निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं:-

1.  Application Form :- उपभोक्ता को आवेदन फार्म में जहां पर वह कनेक्शन  लगना है वहां का पूर्ण पता डॉक्यूमेंट के अनुसार तथा अपने कनेक्शन का भार वह संपूर्ण जानकारी आवेदन फार्म में पूरी तरह से भरकर कार्यालय में फॉर्म सबमिट करना होता है।

2. Self Attestation Form :- यह फॉर्म दो प्रकार के होते हैं 

  • Form No I :- अगर आवेदन करता अपने भार  को सिंगल फेस(Single Phase) 1 HP से 7.5 HP तक  मांग रहा होता है तो उसे आवेदन फॉर्म नंबर फर्स्ट देना होता है।
  • Form No II :- अगर आवेदन करता अपने भार को  थी़  (Three Phase) 1 किलो वाट से बढ़कर 7.5 HP या उससे अधिक भार की मांग कर रहा होता है तो उसे आवेदन फॉर्म नंबर द्वितीय देना होता है।

3.  Identification:- अपना पहचान पत्र आधार कार्ड कि स्वयं के द्वारा सत्यापित प्रतिलिपि।

4.   Property Document or Allotment Letter :- उपभोक्ता को जहां पर विद्युत कनेक्शन लगना  होता है वहां के मालिकाना हक के दस्तावेज जैसे रजिस्ट्री, जेडीए पट्टा,  तथा अगर आप औद्योगिक  क्षेत्र में है तो रीको (R I I C O) के द्वारा दी हुई लीज डिड  आदि दस्तावेज की सत्यापित प्रतिलिपि प्रस्तुत करनी होती हैं।

5. BRN /SAN Certificate:- Business Registration No (BRN) or Sanstha Adhar No(SAN) :- जिसमें उपभोक्ता के आवेदन पत्र के अनुसार अपने परिसर में किस प्रकार का कार्य करेगा तथा उसकी फर्म का प्रकार कौनसा है यह दर्शाया होता है

6.  PAN Card Copy :- आवेदन कर्ता को अपना/ फर्म का  पेन कार्ड की प्रतिलिपि प्रस्तुत करना होगा 

7.  Bank Details Document:- आवेदन कर्ता Department ki Bank Details दस्तावेज प्रस्तुत करना होता है।

8.शपथ पत्र:- आवेदन कर्ता को अपने कनेक्शन की पत्रावली में 100/-का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होता है

Note :- उपरोक्त जानकारी के आधार पर किसी भी कार्यालय में कोई भी प्रकार  का दावा नहीं किया जाए आपको दी गई जानकारी के अलावा अलग-अलग कार्यालय द्वारा किसी भी प्रकार के अलग दस्तावेज मांगे जाते हैं तो उसे आवेदन कर्ता को प्रस्तुत करना होगा उपरोक्त जानकारी केवल आपके मार्गदर्शन हेतु हैं। 

अगर आपके पास मोबाइल या कंप्यूटर है तो आप बिजली मित्र की सहायता से इसको ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं तथा साथ में ऊपर लिखे हुए दस्तावेज भी आपको अपलोड करने होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top