Temporary New Electricity Connection (नये अस्थाई श्रेणी का विद्युत कनेक्शन) का मतलब होता है आवेदन कर्ता को कनेक्शन किसी भी निर्धारित समय के लिए अपने परिसर में किसी तरह का निर्माण कार्य या कुछ समय के लिए काम में लेना है इसमें विद्युत भार को किलोवाट में दर्शाया जाता है।
आवेदनकर्ता Temporary New Electricity Connection हेतु आवेदन करता है तो आवेदन कर्ता को नए विद्युत कनेक्शन हेतु निम्नलिखित दस्तावेज कार्यालय में ज़रूर प्रस्तुत करने होते है
1.आवेदन फॉर्म (Application Form) :-आवेदन फार्म को आवेदन करता द्वारा जहां पर कनेक्शन लेना है वहां के अनुसार सभी कालम पूरे भरकर प्रस्तुत करना होगा।
2. सेल्फ सर्टिफिकेशन फॉर्म प्रथम या द्वितीय (Self Certification)
- Self Certification Form I :- अगर आवेदन करता सिंगल फेस कनेक्शन हेतु आवेदन करता है तो उसे सेल्फ सर्टिफिकेशन फॉर्म नंबर फर्स्ट (Self Certification Form I)देना होता है
- Self Certification Form II :- अगर आवेदन करता थ्रीफेस कनेक्शन हेतु आवेदन करता है तो उसे सेल्फ सर्टिफिकेशन फॉर्म सेकंड (Self Certification Form II) देना होता है
3. मकान और प्लॉट का स्वामित्व/कब्जे का प्रमाण के डॉक्युमेंट्स :- आवेदित स्थल की रजिस्ट्री या प्लॉट का पट्टा, अगर इंडस्ट्रीज एरिया (RIICO) में कनेक्शन हेतु आवेदन करता है तो उसे रिको द्वारा प्राप्त रिको लीज डिड की फोटोकॉपी लगानी होगी
4. आइडेंटिफिकेशन प्रूफ :-(आधार कार्ड,वोटर आईडी,पैन कार्ड, पासपोर्ट,ड्राइविंग लाइसेंस) कोई भी दस्तावेज जिसमें आपका फोटो एवं एड्रेस दोनों दर्शाते हैं
5. बैंक डिटेल:- पासबुक के प्रथम पेज की कापी, कैंसिल चैक, बैंक स्टेटमेंट की कापी इनमें से कोई भी कोई भी एक
6. विद्युत बिल की कॉपी :- अपने निकटतम पड़ोसी के विद्युत बिल की कापी साथ में प्रस्तुत करना है
7. BRN/ SAN CERTIFICATE:- आवेदन कर्ता को बिजनेस रजिस्ट्रेशन नंबर या संस्था आधार नंबर का प्रमाण पत्र लगाना होगा इंडस्ट्रियल कनेक्शन हेतु आपको एक्टिविटी और मेजर एक्टिविटी इंडस्ट्रियल दिखानी चाहिए
8. मकान या दुकान /परिसर की फोटो उपलब्ध हो तो लगा देना चाहिए
9. शपथ पत्र (Blank Samp Paper ) 100/-सो रुपए का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
10. किराएदार:- आवेदन कर्ता को किराएदार और मालिक का किरायानामा प्रस्तुत करना होगा ।
11. क्षतिपूर्ति बंधपत्र:- अगर आपकी किराएदार की श्रेणी का इन्डस्ट्रियल गतिविधि कनेक्शन ले रहे हैं तो आपको ₹500/ का क्षतिपूर्ति बंधपत्र (Indemnitybond) (Notarize) आवेदन करता द्वारा हस्ताक्षर करके प्रस्तुत करना होगा।
12. अनुबंध पत्र :- अगर आपकी किराएदार की श्रेणी का इन्डस्ट्रियल गतिविधि कनेक्शन ले रहे हैं तो आपको 100/-सो रुपए का शपथ पत्र (Notarize)अनुबंध पत्र के रूप में मकान मालिक द्वारा हस्ताक्षर कर प्रस्तुत करना होगा।
13. PAN Card:- आवेदन करता अपने नाम से कनेक्शन ले रहा है तो स्वयं का पैन कार्ड का तथा फॉर्म के नाम से कनेक्शन ले रहा है तो फर्म का पैन कार्ड लगाना चाहिए
नोट:- इसमें आवेदन कर्ता से जो सिक्योरिटी राशि ली जाती है वह उपभोक्ता द्वारा जब कनेक्शन हटवाया जाता है तो उसे सिक्योरिटी राशि रिफंड कर दी जाती है।
Note :- उपरोक्त जानकारी के आधार पर किसी भी कार्यालय में कोई भी प्रकार का दावा नहीं किया जाए आपको दी गई जानकारी के अलावा अलग-अलग कार्यालय द्वारा किसी भी प्रकार के अलग दस्तावेज मांगे जाते हैं तो उसे आवेदन कर्ता को प्रस्तुत करना होगा उपरोक्त जानकारी केवल आपके मार्गदर्शन हेतु हैं।
अगर आपके पास मोबाइल या कंप्यूटर है तो आप बिजली मित्र की सहायता से इसको ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं तथा साथ में ऊपर लिखे हुए दस्तावेज भी आपको अपलोड करने होते हैं।