LIP (Large Industries) New Electricity Connection

LIP (Large industries) New Electricity Connection का मतलब होता है कनेक्शन को किसी भी बड़ी इन्डस्ट्रियल गतिविधि में काम में लेना इसमें विद्युत भार को एचपी  में दर्शाया जाता है।

आवेदनकर्ता का नए कनेक्शन का भार 150 HP से अधिक तथा CD 125 केवीए से अधिक होने पर कनेक्शन को  LIP श्रेणी में आवेदन करना चाहिए

आवेदनकर्ता LIP New Electricity Connection हेतु आवेदन करता है तो आवेदन कर्ता को नए विद्युत कनेक्शन हेतु निम्नलिखित दस्तावेज कार्यालय में ज़रूर प्रस्तुत करने  होते है:-

1.आवेदन फॉर्म (Application Form) :-आवेदन फार्म को आवेदन करता द्वारा जहां पर कनेक्शन लेना है  वहां के अनुसार सभी कालम पूरे भरकर प्रस्तुत करना होगा।

2. सेल्फ सर्टिफिकेशन फॉर्म  द्वितीय (Self Certification):- आवेदन कर्ता को कनेक्शन हेतु आवेदन सेल्फ सर्टिफिकेशन फॉर्म सेकंड देना होता है।

3. मकान और प्लॉट का स्वामित्व/कब्जे का प्रमाण के डॉक्युमेंट्स :- आवेदित स्थल की रजिस्ट्री या प्लॉट का पट्टा, अगर इंडस्ट्रीज एरिया (RIICO) में कनेक्शन हेतु आवेदन करता है तो उसे रिको द्वारा प्राप्त  रिको लीज डिड की फोटोकॉपी लगानी होगी।

4.  आइडेंटिफिकेशन प्रूफ :-(आधार कार्ड,वोटर आईडी,पैन कार्ड, पासपोर्ट,ड्राइविंग लाइसेंस) कोई भी दस्तावेज जिसमें आपका फोटो एवं एड्रेस दोनों दर्शाते हैं ।

5.  बैंक डिटेल:- पासबुक के प्रथम पेज की कापी, कैंसिल चैक, बैंक स्टेटमेंट की कापी इनमें से कोई भी कोई भी एक प्रस्तुत करना है

6. विद्युत बिल की कॉपी :- अपने निकटतम पड़ोसी के विद्युत बिल की कापी साथ में प्रस्तुत करना है ।

7. BRN/ SAN CERTIFICATE:- आवेदन कर्ता को बिजनेस रजिस्ट्रेशन नंबर या संस्था आधार नंबर का प्रमाण पत्र लगाना होगा तथा उसमें एक्टिविटी कॉमर्शियल दर्शान होगा ।

8. मकान या दुकान /परिसर की फोटो उपलब्ध हो तो लगा देना चाहिए ।

9. शपथ पत्र (Blank Samp Paper ) 100/-सो रुपए का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।

10. किराएदार:- आवेदन कर्ता को किराएदार और मालिक का किरायानामा प्रस्तुत करना होगा ।

11. किराएदार :-अगर  किराएदार की श्रेणी का कनेक्शन ले रहे हैं तो आपको ₹500/ का क्षतिपूर्ति बंधपत्र (Indemnity bond) (Notarize)आवेदन कर्ता द्वारा हस्ताक्षर करके प्रस्तुत करना होगा ।

12.किराएदार :- 100/-सो रुपए का शपथ पत्र (Notarize) अनुबंध पत्र के रूप में मकान मालिक द्वारा हस्ताक्षर कर प्रस्तुत करना होगा ।

13. PAN Card:- आवेदन कर्ता अपने नाम से कनेक्शन ले रहा है तो  स्वयं  का पैन कार्ड  का तथा फॉर्म के नाम से कनेक्शन ले रहा है तो फर्म का पैन कार्ड लगाना चाहिए ।

अगर आप फर्म के नाम से कनेक्शन ले रहे हैं तो आपको फर्म के निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:-

  •  प्रोपराइटर फर्म:- अगर आपकी  फर्म  प्रोपराइटर फर्म है तो आपको सिर्फ बिजनेस आधार नंबर (BRN) में या संस्थाआधार(SAN) में प्रोपराइटरशिप लिखवाना होगा ।
  • पार्टनरशिप फर्म:- अगर आपकी फर्म पार्टनरशिप फर्म है तो आपको पार्टनरशिप डीड प्रस्तुत करनी होगी तथा आवेदन फार्म तथा सभी दस्तावेजों पर सभी पार्टनर के हस्ताक्षर करवाने होंगे अन्यथा आपको सभी पार्टनर द्वारा किसी एक पार्टनर को कनेक्शन हेतु आवेदन के लिए सहमति पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • प्राइवेट लिमिटेड या लिमिटेड:- अगर आपकी फर्म प्राइवेट लिमिटेड या लिमिटेड है तो आपको फर्म का मेमोरेंडम प्रस्तुत करना होगा तथा वर्तमान में मौजूद डायरेक्टर को दर्शान हेतु (ROC Letter) की कॉपी प्रस्तुत करनी होगी एवं आवेदन फार्म पर और सभी दस्तावेजों पर या तो सभी डायरेक्टर के साइन करवाने होंगे अन्यथा किसी एक डायरेक्टर को आवेदन करने के लिए सभी डायरेक्टर द्वारा सहमति पत्र प्रस्तुत करना होगा। 

14.   ट्रांसफार्मर, आरएमयू ,इंडोर आउटडोर तथा केबल का कोटेशन भी साथ लगाना चाहिए।

15. केबल आपके द्वारा डाली जा रही है तो आपको केबल कार्यालय द्वारा टेस्टिंग करवा कर उसकी टेस्टिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा।

16. इससे आपको कार्यालय HT एग्रीमेंट भी प्रस्तुत करना होगा ।

17.  इसमें आपको इलेक्ट्रिक इंस्पेक्टर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top